2 हजार 545 करोड़ से निर्मित होगी संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना

परियोजना से शाजापुर जिले के 66 गांव तथा लगभग 20 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे

भरत पटेल 

शाजापुर । पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत 2 हजार 545 करोड़ रुपए की लागत से संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कालीसिंध कॉम्पेक्स जिसकी सिंचाई क्षमता 15500 हेक्टेयर तथा लखुन्दर कॉम्पलेक्स जिसकी सिंचाई क्षमता 25000 हेक्टयेर का निर्माण किया जायेगा। इस परियोजना का शुभारंभ जयपुर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 दिसंबर 2024 को प्रात: 11.30 से दोपहर 1.30 बजे किया जायेगा।
       कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन अनमोल टोप्पो ने बताया कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं जिला स्तरीय किसान सम्मेलन ग्राम दुपाड़ा में 17 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिसमें जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करके जानकारी दी जाएगी।
      उन्होंने बताया कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना से शाजापुर जिले के 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। इस योजना से शाजापुर जिले के लगभग 20 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे। राष्ट्रीय परियोजना के लाभान्वित गांवों में 25 दिसंबर तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी व कलश यात्रा, सांस्कृतिक भजन मण्डली द्वारा भजन गायन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments