मक्सी टी आई संजय वर्मा लाइन अटैच शाजापुर एसपी का एक्शन मक्सी में जुआ पकड़ा

भरत पटेल 

मक्सी।पुलिस अधीक्षक, शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक  घनश्याम मालवीय मार्गदर्शन में  थाना क्षेत्र मक्सी के गांव सिरोलिया में खेत के बीच झोपड़ीनुमा जुआघर चलाने की शिकायत पर कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर अजय मिश्रा के नेतृत्व में डीआरपी लाइन से निरीक्षक  मदन इवने के साथ एक 11 लोगों की टीम को सुचना की तस्दीक एवं कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था.
 उक्त सूचना की तस्दीक करने पर सुचना सही पाई गई 
जिस पर थाना मक्सी से उपनिरिक्षक मनोहर चौहान, सहायक उपनिरिक्षक संजय तंवर एवं डीआरपी लाइन से भेजी गई टीम द्वारा ग्राम सिरोलिया के पास झरनेश्वर महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर एक खेत में प्लास्टिक की पन्नीयों को लगाकर झोपड़ीनुमा कमरे(जुआघर)पर घेराबंदी कर दबिश दी गई! जहां से कुल 11 व्यक्तियों सादिक खान ,भेरू सिंह, महेश लोधी, विष्णु लोधी,अजय नागर, सिद्दीक खान, शाहरुख़ खान, अफ़ज़ल, रिज़वान, शादाब, मामूर खान को पकड़ कर उनके कब्जे से लगभग 93,270  हज़ार की रकम एवं ताश पत्ते एवं 12 मोबाइल, 9 मोटरसाइले तथा तथा एक कार (वेगन- आर) आदि जप्त किए गए!उक्त जुआ घर का संचालन मक्सी के ही प्रताप, विष्णु एवं महेश के द्वारा किया जा रहा था !थाना मक्सी पर अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज किया गया है।
कुछ आदतन आरोपियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद मक्सी टी आई संजय वर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है वहीं मदन इनवे को मक्सी टीआई बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments