मक्सी। फरियादी रामसिंह पिता गंगाराम चावडा ने रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी पर अपराध क्र.417/2024 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार व प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एंव अनुवाभागीय अधिकारी पुलिस त्रिलोकसिंह पवांर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपालसिंह चैहान साहब के मार्गदर्शन में अपहरण के अपराधों में गुम बालक/बालिका को दस्तयाब किये
जाने हेतु लगातार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 17.12.2024 को मुखवीर सूचना पर अपहृता को बंगाली चैराहा इन्दौर से विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से घटना के 21 घण्टे के अन्दर दस्तयाब कर विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपालसिंह चैहान साहब, थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, सउनि अभिषेक दीक्षित, प्र आर.227 हिरदेश दांगी, प्र आर. 656 राहुल पटेल, प्र.आर. 167 निलेश जामलिया, प्र आर. रजत सोराष्ट्रीय, आर.62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव, आर.220 कुमेरसिंह यादव व महिला आर. 97 मनीषा परमार, महिला आर. 430 रितुबाला एवं सायबर सेल आरक्षक राजेश दांगी की सराहनीय भुमिका रही।
0 Comments