मक्सी मे 5 वाहन जप्त कर 53000 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल

मक्सी। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में परिवहन विभाग शाजापुर द्वारा मक्सी क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फायटर फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट आदी चेक किये गए। 5 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया। साथ ही वाहनों से 53000 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई।

Post a Comment

0 Comments