चिकित्सकों के मान और सम्मान के लिए मरते दम तक लड़ता रहूंगा -डा अभिमन्यु सिंह






भरत पटेल

मक्सी। प्रति माह होने वाली भोपाल में वैकल्पिक चिकित्सक संघ की मासिक बैठक डिपो चौराह शिव मंदिर पर आयोजित हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के मुखिया डा अभिमन्यु सिंह थे। श्री सिंह ने  चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा की आप लोगो के मान और सम्मान के लिए पहले भी लड़ा हु लड़ता रहूंगा और आज भी लड़ रहा हु आप केवल संगठन का सहयोग करते रहे हम पिछले तीस वर्षों से आप लोगो के निस्वार्थ सेवा कर रहे हे यह किसी से छुपा नहीं हे। साथियों आपके माथे पर लगा कलंक मिटा कर ही दम लुगा नही तो वापिस बनारस चला जाऊंगा। ये मेरा वादा है आप से में यह लड़ाई कोई मेरे निजी स्वार्थ के लिए नही लड़ रहा हु यह लड़ाई आपके हीतो की रक्षा के लिए लड़ रहा हु प्रदेश महा मंत्री डा दीपक परसेया ने कहा की विपतियो से घबराने की जरूरत नहीं साथियों वैकल्पिक चिकित्सक संघ जब तक संगठित हे में वादा करता हु आपके ऊपर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी वैकल्पिक चिकित्सक संघ खोकले वादों पर नही विश्वास पर पिछले तीस वर्षों से टिका है कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष डा अनिल शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष डा नीलम विश्वकर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी डा एस पी सिंह डा वर्मा प्रदेश सोसल मीडिया प्रभारी डा अंबाराम मालवीय आदि ने संबोधित किया प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा 11 जनवरी इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डा काउंट सीजर मेटी की जन्म जयंती मानने की रूप रेखा त्यार कर उपस्थित चिकित्सकों की सलाह से भव्य केसे मनाए उस पर विचार किया गया कार्यक्रम ने डा शुहागमल मेवाडा डा राकेश सोलिया डा दिनेश प्रजापति डा  डा भालचंद्र तिवारी डा दिलीप पुष्पक डा महेश नायक आदि सहित सैंकड़ों चिकित्सक उपस्तिथ थे उक्त जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी सुरेश गुर्जर द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments