शीतलहर के चलते विद्यालयों के समय में परिवर्तन


भरत पटेल

मक्सी। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए शाजापुर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश दिये हैं। नर्सरी से कक्षा 08 वी तक की समस्त कक्षाएँ अब सुबह 09 बजे के पश्चात ही संचालित होगी।
बच्चों के स्वास्थ्य तथा ठंड के प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश शाजापुर जिले में संचालित एम.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.सी. एवं अन्य बोर्ड से संबंधित समस्त विद्यालयों में लागू होगा। आगामी आदेश अनुकूलता तक के लिए कक्षा 8वी तक की समस्त कक्षाओं के समय में यह बदलाव किया गया है।

Post a Comment

0 Comments