नम आंखों से हजारों लोगों ने दी मयंक पांडे को अंतिम विदाई

भरत पटेल

मक्सी। 8/9 दिसंबर की दरमियानी रात उज्जैन मक्सी रोड पर कायथा मे  भाजपा नेता डॉ रवि पांडे के परिवार के साथ दुर्घटना हो गई थी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और इंजन निकल कर दूर खेत में जा गिरा था।  जिसमे  डॉ रवि पांडे के जमाई डीडी न्यूज के टीवी एंकर नितेश भारद्वाज  और भांजे अटल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही बेटा मयंक और बेटी वागीशा को गंभीर स्थिति में उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से इंदौर के बांबे हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। मयंक की हालत स्थिर बनी हुई थी, लगभग 10 दिनो तक जीवन से संघर्ष करते हुए मयंक पांडे ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली ,मयंक पांडे के निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर  छा गई  ज्यादातर लोगों ने शोक स्वरूप अपने परिष्ठान बंद रखे वही मयंक पांडे के पार्थिव शरीर को मक्सी स्थित पैतृक निवास से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट मक्सी  मुक्ति धाम ले जाया गया। नम आंखो से हजारों लोगों ने मयंक पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद सभी मंडल अध्यक्ष मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल, टी आई दीपेश व्यास संघ कार्यकर्ता मक्सी के नागरिक एवं पांडे परिवार के रिश्तेदार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments