शुजालपुर में मंत्री श्री परमार ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया

भरत पटेल 

शुजालपुर। रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में चयनित होने पर युवा कार्य ग्रहण अवश्य करें, इससे उन्हें अनुभव प्राप्त होगा। यह बात प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar ने आज शुजालपुर के जेएनएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुए रोजगार एवं स्वरोगजार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस मौके पर रोजगार कार्यालय के प्रभारी अधिकारी उपसंचालक श्री पीएस मण्डलोई, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा भी उपस्थित थे। मंत्री श्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित संख्या में होती हैं, जबकि प्रायवेट सेक्टर में जाँब का स्कोप अत्यधिक है। प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां निरंतर बढ़ रही है। इन इकाईयों में स्कील्ड व्यक्तियों के लिए जाँब के स्कोप अत्यधिक है। मेले में आयी कंपनियों द्वारा जिन-जिन विद्यार्थियों का चयन किया गया हो वे कार्य अवश्य ग्रहण करें, इससे उन्हें अनुभव प्राप्त होगा और आगे अच्छा रोजगार पाने के अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं का व्यवसाय या उद्योग स्थापित करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की अनेक योजनाएं है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा स्वयं का व्यवसाय या उद्योग शुरू कर रोजगार देने वाले बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि तकनीकी महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में रोजगार देने वाली कंपनियां अपने शिविर लगाएं और विद्यार्थियों का प्लेसमेंट करें।
इस अवसर पर मंत्री श्री परमार ने रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजन करने वाले अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि वे मेला आयोजन के पूर्व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की जानकारी के लिए पूरा माहौल तैयार करें ताकि मेले का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी ले सकें। उन्होंने कहा कि व्यवसाय एवं उद्योग शुरू करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें और इस क्षेत्र में स्थापित होने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, अवश्य बताएं। मंत्री श्री परमार ने मेले में आयी कंपनियों के स्टाल्स पर जाकर आए प्रतिनिधियों से चर्चा भी की।
-------
मेले में 267 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया
------
शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा आज शुजालपुर के जेएनएस शासकीय स्नात्कोतर महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें 267 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया।
मेले का शुभारम्भ मंत्री श्री परमार ने मॉ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, न्यू जील फैशन वियर प्रा.लि. बदनवार, किर्लोस्कर बद्रर्स लि. देवास, मदरसन लि. जीआईडीसी साणंद अहमदाबाद गुजरात, चेकमेंट सर्विस प्रा.लि. वडोदरा, वजीर एडवाईजर प्रा.लि.भोपाल, स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा.लि. देवास, आयशर प्रा.लि. देवास, लुमिना सोलर शाजापुर, भारतीय जीवन बीमा निगम शुजालपुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों, के द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर 81 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द शाजापुर द्वारा 29 औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था शाजापुर द्वारा 45 एवं आरसेटी शाजापुर द्वारा 42 आवेदको का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. आनन्द अजनोदिया ने किया।
इस अवसर पर श्री बी.एल गुवाटिया, डॉ. संजय प्रजापति, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री बलवन्त शितोले, डॉ. आशिष यादव, श्री बी.के. त्यागी, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र सहायक प्रबंधक श्री अभिनव लश्करी, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था श्री नीरज शर्मा, श्री राजेन्द्रसिंह राठौर, श्री देवनारायण मालवीय, श्री सचिदानंद कुशवाह, श्री मांगीलाल सोलंकी, श्री रविन्द्र सोनी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments