भरत पटेल
शाजापुर। सुशासन_सप्ताह_प्रशासन_गांव_की_ओर अभियान अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के लिए शाजापुर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में शिविरों का आयोजन कर केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करते हुए उनसे आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
0 Comments