भरत पटेल
शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर में 50 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
शाजापुर एवं शुजालपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की
शाजापुर में आलु-प्याज के लिए नवीन मण्डी के निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन चरित्र गीता में समाहित है और गीता सदैव हमारी प्रेरणा रही है, यही कारण है कि आज दुनिया की लाखों सभ्यताएं नष्ट भ्रष्ट हो गई परंतु हमारी हस्ती आज भी कायम है। हमने हमेशा आध्यात्म को सर माथे रखा। हमारे लिए अच्छी संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराएं सर्वोपरि हैं। प्रदेश में जिन स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े उन्हें मथुरा, वृंदावन की तरह ही विकसित किया जाएगा। प्रदेश भर में आज से 12 तारीख तक गीता उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें गीता के माहात्म्य और शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा। गीता, गंगा और गौ माता, ये हमारे भाग्य विधाता है।
इस अवसर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं शाजापुर जिले के प्रभारी श्री नारायन सिंह कुशवाह, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक शाजापुर श्री अरूण भीमावद, विधायक कालापीपल श्री घनश्याम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, श्री योगेन्द्र सिंह बंटी बना, श्री अशोक नायक ने पुष्पहार से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस मौके पर उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
0 Comments