सोयाबीन स्लॉट बुकिंग की वैधता समाप्त होने के दो-तीन दिन पहले ही किसान बंधु विक्रय के लिए लाए

भरत पटेल

 शाजापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 31 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है। भारत शासन द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
खरीदी एजेंसी मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित की जिला विपणन अधिकारी ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उपज सुखा कर एवं छलना, पंखा लगाकर ही उपार्जन केन्द्र पर लाये। साथ ही समस्त पंजीकृत किसान अपनी उपज का विक्रय करने के लिए स्लॉट बुकिंग की वैधता समाप्त होने के 2-3 दिन पूर्व ही अपनी उपज उपार्जन केन्द्र पर लायें, जिससे कृषकों को भुगतान में अनावश्यक तकनीकी व अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments