डा रवि पांडे बने शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष

भरत पटेल

मक्सी। डॉ. रवि पांडे को भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति शाजापुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। लम्बे विचार-विमर्श और संभावित उम्मीदवारों के नामों के बीच उनकी नियुक्ति यह दर्शाती है कि पार्टी ने उनके नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल पर भरोसा जताया है।
उनके समर्थकों द्वारा मक्सी में जश्न मनाने से स्पष्ट है की यह निर्णय न केवल उनके व्यक्तिगत समर्थकों के लिए बल्कि पार्टी के पूरे क्षेत्रीय ढांचे के लिए भी उत्साहजनक है। यह नियुक्ति पार्टी की स्थानीय शाखा में नई ऊर्जा का संचार करेगी, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments