भरत पटेल
मक्सी। जैन तीर्थ में 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्वेतांबर दिगम्बर समुदाय द्वारा संयुक्त रूप से वरघोड़ा निकाला गया।
दिगंबर जैन साधु 108 विनय सागर जी महाराज और 105 विदेह सागर जी महाराज (छल्लक जी) के साथ ही श्वेतांबर पंथ की साध्वी भगवंत हेमश्रुता श्रीजी म सा एवं , तपांशुरत्ना श्रीजी म सा तथा स्थानक जैन श्रमणी संघ की साध्वी रिद्धिमा श्री जी म सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा मे विशाल वरघोड़ा निकला। जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वधान में नवकारसी का आयोजन हुआ। वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन मंदिर पहुंचा जहां आरती पश्चात म सा के प्रवचन हुए। साध्वी म सा ने प्रवचन में भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर मोक्ष मार्ग के बारे में समझाया।प्रवचन पश्चात स्वामीवात्सलय हुआ। वरघोड़े के मार्ग में पीछे पीछे युवाओ द्वारा मीठी बूंदी की प्रसादी नगर में बांटी गई। बूंदी की प्रसादी का लाभ शांतिलाल गौरव कोठारी परिवार ने लिया। शाम को प्रभु की सुंदर आगी सजाई गई एवं आरती भक्ति हुई।
0 Comments