ईष्टदेव भगवान हाटकेश्वर के प्राकट्योत्सव पर नागरजनों ने किया पुजन अभिषेक

भरत पटेल

मक्सी। चैत्र शुक्ल चतुर्दशी शुक्रवार को पाताल लोके आधीपति भगवान हाटकेश्वर का प्राकट्योत्व मक्सी में नागर जनों द्वारा मनाया गया ।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हाटकेश्वर जयंती पर नगर के नागरजन स्टेशन रोड़ पर व्यास परिसर में स्थित भगवान हाटकेश्वर देवायल पर एकत्रीत हुए जहां पर वैदिक विधि विधान के साथ मंत्रो एवं स्त्रोंतो के द्वारा भगवान हाटकेश्वर का पुजन एवं अभीषेक किया गया एवं नागरजनों द्वारा भगवान हाटकेश्वर की आरती की गई, अंत में प्रशा​द वितरण किया गया। कार्यक्रम में नागर ब्राहम्ण समाज के साथ ही अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे । 
उल्लेखनीय है कि मक्सी नगर में एक मात्र हाटकेश्वर देवालय, व्यास परिसर, स्टेशन रोड़ पर स्थित है, जहां प्रत्येकवर्ष हाटकेश्वर जयंती पर मक्सी के नगार समाज के लोग स्वत: एकत्रित होकर पुजन अभिषेक करते है। कार्यक्रम में मणीशंकर नागर, महेश व्यास, छगनलाल नागर, बालकृष्ण मेहता, तेजकरण नागर, संजय शर्मा, श्यामा नागर, मनोरमा नागर, ममता व्यास, लता नागर, भावना व्यास, कविता नागर, अमृता मेहता, आरव मेहता, रोनक मेहता, तेजस्वनी मेहता, सुलभ व्यास, प्रेमनारायण पाठक, पुष्पा पाठक, पाठक, देवांश पाठक, एकांश पाठक, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments