भरत पटेल
शाजापुर। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें भावांतर भुगतान योजना 2025 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, मंडी सचिव श्री परिहार, कृषक प्रतिनिधि, व्यापारी संघ प्रतिनिधि, हम्माल तुलावटी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य दे। प्रतिदिन मंडी में विक्रय मूल्य की जानकारी प्रदर्शित करें।
बैठक में कृषि उपज मंडी समिति सचिव ने भावांतर भुगतान योजना के निर्देशों की जानकारी दी। योजना के लिए किसानों के पंजीयन का काम 03 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गया हैं जो 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। पंजीयन के पश्चात पंजीकृत किसानों से 24 अक्टूबर 2025 से मंडी प्रांगण में भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन खरीदी की जाएगी।
0 Comments