भरत पटेल
मक्सी। कालाभाटा क्षेत्र में लगी दो डीपी में से एक डीपी 10 दिन से खराब है। खराब डीपी के कनेक्शन लुनिया खेड़ी रोड पर किसानों के हैं, डीपी 10 दिन से एक फेस नहीं निकाल रही है। बिजली कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दो फेस के तीन फेस बना दिए जिससे घरों की बिजली तो चालू है पर 10 किसाने के पानी के पंप नहीं चल रहे हैं। डीपी पर 10 किसानों के स्थाई कनेक्शन है। और आठ किसानों ने बिजली के बिल समय पर जमा भी कर दिये हे। सिर्फ दो किसानों के बिजली बील बकाया है। सुपरवाइजर अवैध कनेक्शन की दुहाई देते हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदल रहे हैं। ऐसे मे किसान को पीने एवं पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है साथ ही खेती के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना शीघ्र ही डीपी बदली जाए हमें बहुत परेशानी हो रही है।
0 Comments