भरत पटेल
मक्सी। मक्सी में कलाभाटा रोड रेलवे फाटक के पास त्रिलोक गुर्जर के खेत में फिर से नर्मदा लाइन लीकेज हो गई है। शनिवार को पोकलेन द्वारा नर्मदा पाइप लाइन की खुदाई की गई लेकिन बारिक लीकेज होने के कारण काफी लंबे गद्दे की खुदाई करना पड़ी। इससे किसान त्रिलोक गुर्जर की बोई हुई फसल का नुकसान भी हुआ है। जिसकी भरपाई नर्मदा लिंक परियोजना द्वारा की जाएगी शनिवार को लाइन रिपेयरिंग का कार्य जारी था।
0 Comments