भरत पटेल
मक्सी। शांति सौहार्द भाईचारा और खुशहाली के साथ वर्ष 2025 का स्वागत हो ओर 2024 की विदाई हो इसके लिए शाजापुर जिले की मक्सी में 31ft पर कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टीआई भीम सिंह पटेल ने नगर वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ नव वर्ष 2025 का स्वागत करें। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में ना लें और ऐसा कोई काम ना करें जिससे की मक्सी थाना क्षेत्र में आशांति फैले टीआई पटेल ने बताया कि मक्सी नगर में लगे दर्जनों कैमरे पुलिस ने लगा रखे हैं जिनके माध्यम से चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है। साथ ही पुलिस के द्वारा मक्सी की सभी सीमाओं पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया है और हाईवे एवं नगर की होटल पर भी पुलिस के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के लिए भी चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं पुलिस सड़क पर ब्रिथएनालाइजर मशीन के द्वारा पुलिस आने जाने वालों की चेकिंग करेगी और शराब पीकर वाहन चलाने वाले उत्पात मचाने वालों का मेडिकल करवा कर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की करेगी।
0 Comments