चायना ड़ोर को लेकर मक्सी पुलिस नें चलाया चेकिंग अभियान

-हेल्पलाइन नम्बर किया जारी, सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम,नाम रखा जाएगा गोपनीय
7587636202

भरत पटेल 

मक्सी। चोरी छुपे चाइना डोर के उपयोग के मामले प्रदेश में कई स्थान सामने आ रहे हैं उसी क्रम में मक्सी क्षेत्र में टीआई भीमसिंह पटेल ने अपनी टीम के साथ चाइना डोर को लेकर चेकिंग अभियान चलाया और कार्रवाई की उन्होंने बताया की शाजापुर जिले के एसपी यशपाल सिंह राजपूत एडिशनल एसपी टीएस बघेल एसडीओपी गोपालसिंह चौहान के नेतृत्व और निर्देशन में चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान चलाया गया,

सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम ओर नाम रखा जाएगा गुप्त 7587636202

टी आई भीमसिंह पटेल ने बताया की चाइनाडोर का उपयोग मक्सी में भी कुछ लोग चोरी छुपे कर रहे हैं उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मक्सी क्षेत्र के अंतर्गत अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर का उपयोग करता हुआ दिखाई दे तो आप हमें सूचित करें सूचना देने वाले को उचित नाम दिया जाएगा और उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा
टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया की आज हमने संयुक्त रूप से मक्सी की दुकानों पर चैकिंग की इस दौरान टीआई पटेल ने पतंगबाजी करने वाले ओर चायना डोर को चोरी छुपे बेचने वालों के नाम संदेश देते हुए कहा की शाजापुर जिला प्रशासन के द्वारा चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा गया या कोई दुकानदार या कोई व्यक्ति चोरी छुपे चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments