58 वी ओली जी की पूर्णाहुति निमित्त ग्राम कनासिया में त्रिदिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव संपन्न

मक्सी। समीपस्थ ग्राम कनासिया में विराजित प० पू० श्री पद्मलता श्री जी म.सा. की सुशिव्या प. पू. पूर्णलता श्री जी म. सा. एवं आज्ञा रुचि जी म. सा. की निश्रा में प.पू.पूर्णलता श्री जी की म. सा. की 58 वी ओलीजी के पारणे निमित त्रिदिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव का आयोजन सकल श्री संघ  के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रथम दिन पूज्य साध्वी जी म. सा. का पूरे नगर में ढोल धमाकों के साथ चल समारोह निकाला गया, जिसमे तपस्वी के जयकारे एवं युवक युवकों द्वारा नृत्य किया गया। पारणे के पूर्व पारणा की बोली बोली गई। जिसका लाभ सुभाष चन्द्र रुपचंद जी जैन परिवार ने लिया, जहाँ पर म.सा. ने पगलिये कर पारणा गृहण किया। रात्रि  को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य व तप की अनुमोदनार्थ वक्ताओं ने अपने भाव प्रकर किये। द्वितीय दिन प्रभुभदिर में 18 अभिषेक पूजन की गई एवं दोपहर में स्वामीवात्सल्य रखा गया। रात्रि को चौबीस, प्रश्नोत्तरी एवं धार्मिक नाटक प्रस्तुत किये गये। तृतीय दिन महिला मंडल द्वारा स्नात्र पूजन आदि धार्मिक आराधनाएँ संपन्न  की गई। ज्ञात रहे पूज्य साध्वी जी भगवंत का ग्राम कनासिया में सन 2016 में चार्तुमास था।

Post a Comment

0 Comments