मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता

शाजापुर।  यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में एव प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी. सी. पवार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रहे वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया । थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झौंकर से दिनांक 04 / 05  दिसम्बर 2024 की मध्य रात्रि में फरियादी नरेन्द्रसिंह परिहार,मैनेजर गोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी निवासी झौंकर का जोनडियर ट्रेक्टर क्रमांक MP 33 AA 1132 किमती 6 लाख 85 हजार रुपयें का कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये, जिस पर थाना मक्सी पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 414/2024 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया  ।  टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी के कब्जे सें प्रकरण में चोरी गया मश्रुका वाहन जोनडियर ट्रेक्टर क्रमांक MP 33 AA 1132 किमती  6 लाख 85 हजार रुपयें का मश्रुका बरामद किया गया। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.भीमसिंह ,  ASI अभिषेक दीक्षित, ASI  संजय सवनेर, HC रामेश्वर जाटव,  HC 656 राहुल पटेल,  HC 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 221 चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 62 अरूण सितपरा,आरक्षक 570 राहुल जाट, आरक्षक 220 कुमेरसिंह,म.आर. ऋतु बाला, म.आर. मनीषा राजपूत की सराहनीय भुमिका रही तथा ASI प्रदीपसिंह तोमर , HC 227 हिरदेश दांगी की विशेष भुमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments