भरत पटेल
शुजालपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार के नेतृत्व में जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय शुजालपुर में 02 जनवरी दोपहर 12.00 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से 'विकसित मध्यप्रदेश 2047' विजन डॉक्यूमेंट (रोडमैप) तैयार किया जाना है। इसके लिए जनसंवाद कार्यक्रम शुजालपुर में आयोजित किया जा रहा है।
0 Comments