तराना तहसील के ग्राम रोजवास में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक देवीसिंह परिहार ने किया पोधा वितरण

भरत पटेल

तराना। शुक्रवार को देवीसिंह परिहार द्वारा तराना तहसील के ग्राम रोजवास में पोधावितरण किया गया ।
श्री परिहार ने रोजवास कॉलेनी में वहां के निवासियों एवं बच्चों को विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे वितरित किए ।
वितरित किये गये पौधो में आम अमरूद जामुन आंवला अशोक नीम पीपल मधु कामिनी गूलर चंपा कनेर गुड़हल आदि सम्मिलित रहे। 
स्मरणीय है कि श्री परिहार पिछले 26 वर्षों से क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम अपने कर्तव्यों से बचे हुए समय में कर रहे हैं श्री परिहार के अथक प्रयासों से निर्जन पडे अनेक क्षेत्रों में हरियाली बढ़ रही है। 
श्री परिहार अभी तक 48000 पौधे लगा चुके हैं साथ ही  कठिन परिश्रम कर पौधों की देखभाल करना, ट्री गार्ड लगाना, कांटे लगाना, पौधों को नियमित पानी देना आदि जैसे कार्य श्री परिहार की दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गये है। श्री परिहार प्रदेश की विभिन्न नर्सरींयों से पौधे खरीद कर लगाते हैं एवं वितरित भी करते हैं। 
श्री परिहार से प्रेरित होकर अनेक लोगों, संस्थाओं एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत हुई है जो आज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता हे । 
श्री परिहार समय से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंच जाते हैं एवं अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए समय-समय पर श्री परिहार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया है। श्री परिहार अन्य शासकीय कार्यों का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments