अयोध्या की तर्ज पर मक्सी के श्री राम मंदिर में 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में हुई महाआरती

भरत पटेल

मक्सी। बुधवार को मक्सी के जूना बाजार में 22 जनवरी को नए मंदिर का एक वर्ष पूर्ण होने पर मक्सी मे श्री राम मंदिर में सुन्दर काण्ड एवं महा आरती का आयोजन हुआ। अयोध्या में भी आज ही के दीन श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। श्री राम मंदिर मक्सी समिति के मुकेश बाबा ने भी निर्णय लिया कि हम भी 22 जनवरी को अयोध्या में जब श्री राम मंदिर में रामलला की अभिजीत मुहूर्त में  प्राण प्रतिष्ठा होगी तभी हम भी इस मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे इसी का पालन करते हुए बुधवार को 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में  आयोजन किया गया। आरती के पूर्व में सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments