Safe Click 2.0 का 14 वां दिवस पर जीआरपी देवास ने ऑटो चालकों, कुलियो, यात्रियों, महिलाओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

भरत पटेल 

देवास। 
Safe Click 2.0 का 14 वां दिवस पर जीआरपी देवास ने ऑटो चालकों, कुलियो, यात्रियों, महिलाओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक, डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय बताकर, शपथ दिलवाई गई व जनजागरुकता हेतु रेली का आयोजन किया गया । 

देवास, 07 जुलाई 2026  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संचालित "Safe Click 2.0" मध्यप्रदेश पुलिस साइबर जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत 14वें दिवस शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) देवास द्वारा रेलवे स्टेशनों के बाहर एवं आसपास संचालित ऑटो चालकों के बीच विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान जीआरपी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑटो चालकों, कुलियो, यात्रियों, महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें डिजिटल भुगतान, फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट, क्यूआर कोड से जुड़े साइबर फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया एवं निवेश संबंधी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाता अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा डिजिटल भुगतान प्राप्त होने पर केवल स्क्रीनशॉट पर भरोसा न कर अपने बैंक खाते में राशि प्राप्त होने की पुष्टि अवश्य करें । जीआरपी टीमों ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का सामना हो तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दें 

अभियान के दौरान सायबर जागरुकता एवं सायबर सुरक्षा के प्रति शपथ दिलवाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया । साथ ही रेलवे स्टेशन एरिया में बैनर व पंपलेट लेकर रेली का आयोजन किया गया । सभी ने जीआरपी देवास की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जानकारी उन्हें डिजिटल लेनदेन के दौरान अधिक सतर्क रहने में सहायक होगी ।
जीआरपी देवास ने आमजन से अपील की है कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। "सोच-समझकर क्लिक करें, सुरक्षित रहें" के संदेश को अपनाएं और किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments