पर्यावरण प्रेमी शिक्षक देवीसिंह परिहार द्वारा 26 वर्षों में अब तक 48 हजार पौधे लगाए गए

भरत पटेल 

मक्सी। मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल जवासिया कुमार परिसर में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक देवीसिंह परिहार द्वारा स्टाफ के सहयोग से पौधरोपण किया गया एवं पौधा वितरण किया गया ।
श्री परिहार द्वारा स्टाफ एवं विद्यार्थियों को मधु कामिनी अमरूद पीपल आम अशोक शीशम गूलर जामुन कनेर कबीट कचनार गुड़हल चांदनी आदी के पौधे भेंट किए गए। तथा विद्यालय परिसर में लगाये भी गये। पोधावितरण के पश्चात श्री परिहार ने उपस्थित बच्चों को पोधारोपण से होने वाले लाभों के बारे में बताया एवं उन्हे पौधो को उचित स्थान पर लगा कर उसकी देख रेख कर उसे वृक्ष का रूप देने का प्रण भी दिलवाया । 
इस अवसर पर प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार प्रजापति, शिक्षक श्री महेशचंद्र पाटीदार, श्री कैलाश चंद टिपानिया ,श्री गट्टू लाल नवरंग, राजेश्वरी बालोनिया,अंकित पटेल एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

26 वर्षों में लगाए 48 हजार पौधे

उल्लेखनीय है कि श्री परिहार द्वारा विद्यालय के अतिरिक्त समय में क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण का अभियान पिछले 26 वर्षों से चलाया जा रहा है। परिहार द्वारा अभी तक 48 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं साथ ही अपने द्वारा लगाये गये पौधो की नियमित देखभाल भी जाती है जिसके फलस्वरूप उनके द्वारा लगाये गये पोधे आज वृक्षों का रूप लेकर लोगो को छाया, फल, लकड़ी आदि प्रदान कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments