भरत पटेल
मक्सी। 76 वे गणतंत्र दिवस पर सेंड मदर स्कूल कालाभाटा मक्सी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ध्वजारोहण डा. रूपसिंह गुर्जर ने किया, कार्यक्रम का संचालन स्कूल संचालक राकेश गुर्जर ने किया एवं आभार गणेश भड़ाना ने माना। बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर शिक्षक राहुल राठौर, अनीसा मैडम, फरहीन खान, तमन्ना खान, टीना मैडम, अंजली, कविता गोस्वामी भी आदी उपस्थित थे।
0 Comments