ग्राम पलसावद सोन में शिक्षक मुबारिक खान की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

भरत पटेल

मक्सी। ग्राम पलसावद सोन के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक  मुबारिक खां को सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार ग्राम पंचायत पलसावद सोन मे भावपूर्ण विदाई दी गई। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई शिक्षक  मुबारिक खान को तिलक लगाकर शाल तथा श्रीफल देकर हार फूल से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण शिक्षक तूफान सिंह भामरिया द्वारा दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सेवानिवृत होने वाले शिक्षक की कार्यशैली, मिलनसार कर्तव्य निष्ठा तथा नियमितता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य गिरधारी लाल राजोरिया  ने की मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बेरछा मंडल अध्यक्ष  राधे श्याम गुर्जर, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी  ओंकार सिंह चांदना,विशेष अतिथि  पृथ्वी सिंह पटेल,  भंवर सिंह पटवारी,  राय सिंह , बाबूलाल परमार , भावसार, कमलेश कारपेंटर जन शिक्षक,  महेंद्र सिंह चौहान, राजाराम सर, पवन मुकाती, मनोज सोनवे बाबूलाल , रामेश्वर, कमल सिंह, कैलाश, श्यामलाल,लाखन सिंह, राजेश,दिनेश कवि, राधेश्याम, राजाराम, गंगाराम,लक्ष्मण सिंह, डिंपी मनोहर, धर्मेंद्र, हाजी जाकिर भाई, रफीक मैकेनिक, पत्रकार शाकिर मालोटी तालिब हुसैन NCC आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन  बने सिंह चौहान सरपंच प्रतिनिधि द्वारा किया गया एवं अरशद खान तथा शिक्षक  शंकर लाल धनगया 
द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments