भरत पटेल
मक्सी। सद्गुरु कबीर स्मारक सेवा समिति लुनियाखेड़ी के तत्वाधान में पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टीपान्या के नेतृत्व में प्रति वर्ष होने वाली ऐतिहासिक माल थीवा कबीर यात्रा का आगाज 20 फरवरी 2025 से लुनियाखेड़ी से होगा जिसमे देश की एकता ,अखंडता,प्रेम सद्भाव की संतो की वाणी के विविध आयामो को विचार और संगीत के माध्यम से विशाल जन मानस रूबरू होगा। सुबह 8.30 बजे शुभारंभ के पश्चात 9 बजे मक्सी रेस्ट हाउस से मक्सी नगर में होगी ।दोपहर 3 बजे से लुनियाखेड़ी में कबीर के अध्येता एवं संस्कृतिकर्मियों की विचार गोष्ठी होगी जिसमें डॉ शिवकुमार चौरसिया ,निखिल जोशी मुम्बई,अनुराधा शंकर भोपाल,डॉ शैलेन्द्र शर्मा उज्जैन,लक्ष्मी नारायण मीणा (बंगाल)डॉ बी.के. शर्मा उज्जैन डॉ सुरेश पटेल इंदौर एवं स्वामी सत्यानंद महाराज शाजापुर एवं विदेशी विद्वान भाग लेंगे।पश्चात संतो के प्रवचन होंगे ।शाम 7 बजे से कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।21 फरवरी शुक्रवार को सेवाधाम अंबोदिया उज्जैन मेंशाम 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी 22 फरवरी को अहिल्या घाट महेश्वर में एवं 23 फरवरी को शाम 5 बजे बापट चौराहा विश्वकर्मा मंदिर निरंजनपुर रोड पर विचार गोष्ठी एवं विविध विधाओं में सांगीतिक प्रस्तुतियां होंगी।यात्रा प्रारंभ होने के दो दिन पूर्व 18 एवं 19 फरवरी को लुनियाखेड़ी में कलाकारों का एक महासंगम होगा जिसमें कला को उद्देश्यपरक बनाने,प्रस्तुतिकरण,स्तरीय बनाने एवं कला माध्यमो से महिला एवं पुरुष कलाकारों के सशक्तिकरण के बारे में एक कार्यशाला होगी।मालवा कबीर यात्रा में लक्ष्मणदास (बाउल),नेताई चंद्र बंगाल,डॉ रुचा जाजू नवाल,(महाराष्ट्र),शान्तिप्रिया (केरल),साई राज बाबू मेधारी (महाराष्ट्र),गुरुप्रियाआत्रेय(कर्नाटक)थाने खान जानरा एवं साथी (राजस्थान),बेदान्त भारद्वाज (चेन्नई),केलम दरिया (राजस्थान)मानू चाओ(फ्रांस),तापस उपाध्याय भोपाल,रंजीत अखंड ,ताना बाना म्यूजिकल ग्रुप (बाराणसी),अरुण गोयल,सोरम बाई, मंजू तंबोलिया ,बाबूलाल सोलंकी ,बंजारन सिस्टर्स,मुकेश चौहान एवं साथी शिरकत करेंगे।यात्रा में देश विदेश के संत, विचारक फिल्मकार ,संगीतकार।नाट्यकर्मी,समाजसेवी शिक्षा विद,साहित्यकार,मीडियाकर्मी,पत्रकार ,राजनेता एवं सभी वर्गों के आमजन सहभागिता करेंगे।आयोजन की तरफ से अपील है कि परिवार मित्रो सहित सम्मलित होकर गहन अनुभूति का अनुभव अवश्य करें। आयोजन सभी के लिए खुला है।
0 Comments