भारत के इतिहास में ऐसा बजट पहली बार प्रस्तुत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे

भरत पटेल 

मक्सी। भारत के इतिहास में ऐसा बजट पहली बार प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सरकार ने अपना खजाना नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की जब को भरने की चिंता की है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख, धन-धान्य योजना का पूरे देश भर के किसानों को लाभ, साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़ी सौगातें दी गई है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इनकम टैक्स में 12 लाख रुपए तक की छूट इस बजट में दी गई है। टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को सहूलियत दी गई है, वहीं चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सौगात है। इलेक्ट्रिक वाहन, मोबाइल फोन, एल इ डी, एल सी डी ,टीवी ,कैंसर की दवाएं, कपड़े जूते सस्ते हुए जो मध्य वर्गी को राहत देगा,  भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है।

Post a Comment

0 Comments