भरत पटेल
उज्जैन/मक्सी। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम दंगवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोरेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। नया दंगवाड़ा में एक खेत पर हेलीपैड बनाया गया है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भवरसिंह गुर्जर ने बताया की मुख्यमंत्री जी जब विधायक थे तभी से महाशिवरात्रि पर हर वर्ष बोरेश्वर महादेव के दर्शन करने नियमित रूप से आते हैं। बाबा का चमत्कार है की वे विधायक से मुख्यमंत्री तक बने यहा बोरेश्वर महादेव की कृपा ओर आशीर्वाद है। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रोपती मुरमुर का दोरा है, इसी के चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लेट भी हो सकते है। हालांकि समय 4 बजे का है। हर वर्ष मुख्यमंत्री की कोशिश यहा रहती है की बोरेश्वर महादेव के दर्शन हो जाए।
0 Comments