केंद्रीय भंडारण निगम भंडारगृह मक्सी ने 69 वां स्‍थापना दिवस मनाया

भरत पटेल 

 मक्सी। रविवार को केंद्रीय भंडारण निगम भंडारगृह मक्सी ने 69 वा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष  डॉ. रवि पाण्डे   की उपस्थिति में दीप प्रज्‍जवलन एवं गणेश वन्‍दना के साथ हुआ। केन्द्रीय भंडारगृह मक्सी के कार्यकारी तकनीकी सुरेन्द्र सिंह, द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर मंचासीन अतिथियों एवं किसान,व्यपारिय, ओद्योगिक क्षेत्र के पधादिकारियों एवं अन्य अतिथियों, सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं निगम के अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का स्‍वागत किया। भंडारगृह प्रबंधक  के के वशिष्ठ द्वारा निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया की निगम का मुख्‍य उद्देश्‍य कृषि आदानों,  उत्‍पादों और अन्‍य अधिसूचित वस्‍तुओं के लिए वैज्ञानिक भण्‍डारण की सुविधाएं उपलब्‍ध कराना है एवं निगम किसान विस्‍तार सेवा योजना के अन्‍तर्गत किसानों को घर पर खाद्यान्‍न के भण्‍डारण की वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षित करता है |
कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.रवि पाण्डे ने निगम की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की एवं निगम के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी। रामको इंडस्ट्री के संजय नेमा ने निगम के मौजूदा संरचना की तारीफ़ की साथ ही निगम को सतत विकास की शुभकामनायें दी 
इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक प्रदीप, श्री धी फैक्ट्री के हेमंत पटेल, एमपीडब्ल्यूएलसी के मक्सी शाखा प्रबंधन अर्जुन पाटीदार, पूर्व प्रबंधक के.भ. मक्सी सुनील कुमार, विजेंद्रसिह पटेल, मनोज गामी, महेश जागीरदार, सोहन पटेल,भरत पटेल, भरत परमार, जीवन चौधरी, पवन केरवाल, विक्रम सिंह सुश्री रजनी हिरवे आदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार सुरेंद्र सिंह ने माना।

Post a Comment

0 Comments