लायंस क्लब मक्सी की कमान युवा कंधों को सौंपी गई – लायन मयंक काबरा बने नए अध्यक्ष

भरत पटेल

मक्सी। लायंस क्लब मक्सी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में जैन पथ, मक्सी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शपथ अधिकारी प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) लायन जय प्रकाश त्रिपाठी रहे, जिन्होंने युवा, ऊर्जावान और रचनात्मक नेतृत्वशाली लायन मयंक काबरा को क्लब अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। लायन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि GAT एरिया वाइस लीडर लायन डॉ कुलभूषण मित्तल की ओर से नए अध्यक्ष को कृष्ण भगवान की मूर्ति और उनकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर लायन मयंक काबरा के साथ उनकी युवा और जोशीली टीम ने भी शपथ ली:
सचिव – लायन श्रीधर माहेश्वरी
सह-सचिव – लायन शीला पटेल
कोषाध्यक्ष – लायन हेमंत पटेल
सह-कोषाध्यक्ष – लायन भरत परमार
प्रथम उपाध्यक्ष – लायन अमर सिंह कुशवाह
द्वितीय उपाध्यक्ष – लायन जी.एस. दीक्षित
तृतीय उपाध्यक्ष – लायन सीमा भावसार
टैमर – लायन भरत खरलोया
टेल ट्विस्टर – लायन दुर्गा पाटीदार
क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन – लायन प्रकाश भावसार
क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन – लायन ओमप्रकाश शर्मा
क्लब सर्विस एक्टिविटी चेयरपर्सन – लायन रामप्रसाद पाटीदार
LCIF कोऑर्डिनेटर – लायन अशोक जोशी
संचालक (एक वर्ष हेतु) – लायन विमला शर्मा, लायन मणिशंकर नगर, लायन डॉ. जी.के. जैन
संचालक (दो वर्ष हेतु) – लायन रमेश काबरा, लायन सुषमा काबरा, लायन श्यामा नगर
कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. कुंदन सोनी, ज़ोन चेयरपर्सन लायन सुनीता शर्मा ने निवर्तमान अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर के बीते वर्ष की सफल सेवा गतिविधियों के लिए सराहना की और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
सचिव रिपोर्ट लायन मयंक काबरा ने एक रचनात्मक वीडियो प्रस्तुति के रूप में दी, जिसे सभी ने अत्यंत सराहा। कोषाध्यक्ष रिपोर्ट लायन हेमंत पटेल ने प्रस्तुत की। निवर्तमान अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया तथा गुरु कृपा लैब के सुरेन्द्र पटेल एवं शरद  रावल को क्लब के प्रति सहयोग के लिए सम्मानित किया।
डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लायन सिद्धार्थ बंसल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सभी को सेवा के साथ जीवन को देखने का एक नया दृष्टिकोण दिया और नए अध्यक्ष लायन मयंक काबरा को “शब्दों का जादूगर” बताते हुए यह भी बताया कि इस वर्ष लायन मयंक काबरा द्वारा ही डिस्ट्रिक्ट सॉन्ग की रचना की गई है तथा डिस्ट्रिक्ट के सभी महत्वपूर्ण पत्राचार का क्रिएशन भी वे ही करते हैं, जो कि पूरे लायंस डिस्ट्रिक्ट के लिए गर्व की बात है।
लायंस क्लब मक्सी के गौरव, इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन रमेश काबरा,विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदौर से पधारे CEO लायन एन.के. मेहता, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजरार लायन विनोद जोशी एवं लायन सी.एम. श्रीवास्तव ने भी टीम को बधाई दी।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने सभी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए अपने “मन की बात” साझा की। उन्होंने मक्सी में एक नए LEO क्लब बनाने की घोषणा की, जिसमें 12 से 30 वर्ष के युवाओं को जोड़ा जाएगा ताकि शुरू से ही सेवा से जुड़ाव बने और भविष्य के लायन लीडर्स तैयार हों।
उन्होंने यह भी कहा कि “लायंस क्लब मक्सी की असली ताकत उसके सदस्य हैं” और उनका लक्ष्य इस वर्ष सदस्य संख्या में विशेष वृद्धि करना है। उन्होंने इस दिशा में पत्रकार बंधुओं से सहयोग मांगा क्योंकि लायंस क्लब के सेवा कार्यों को समाचारों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य वही करते हैं।
उन्होंने स्थायी परियोजनाएँ आरंभ करने, नई सेवा गतिविधियाँ करने और लायंस क्लब मक्सी को सेवा की मिसाल बनाने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने टीम के सहयोग से एक प्रेरणादायक कार्यकाल का सपना साझा किया जो मक्सी ही नहीं, पूरे लायंस डिस्ट्रिक्ट के लिए एक उदाहरण बन सके।
अंत में, नए सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का सुंदर संचालन लायन शीला पटेल एवं लायन सुषमा काबरा ने किया।

Post a Comment

0 Comments