भरत पटेल
मक्सी/शाजापुर। 2 जुलाई 2026 प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर मक्सी के युवा नेता दिलीप आरोल को जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है।
कलेक्टर जिला शाजापुर रिजु बाफना द्वारा जारी आदेश में यह नामांकन किया गया है एवं उपभोक्ता संरक्षण परिषद में
दिलीप आरोल को परिषद में सदस्य बनाया गया है।
जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद* का मुख्य कार्य उपभोक्ताओं को सुरक्षा, सूचना, सुनवाई एवं क्षतिपूर्ति के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। परिषद बाजार में माप-तौल में गड़बड़ी, मिलावट, ओवर बिलिंग एवं भ्रामक विज्ञापनों पर निगरानी रखती है। साथ ही उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 का प्रचार-प्रसार भी करती है।
मक्सी से युवा चेहरे को परिषद में स्थान मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई की दिलीप आरोल के मनोनयन से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता को नई दिशा मिलेगी। युवा नेता दिलीप आरोल ने जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे एवं विधायक अरुण भीमावद का आभार प्रकट किया हे।
0 Comments