क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का उद्देश्य जिम्मेदारी से ऋण लेना-देना और धोखाधड़ी से बचाव

भरत पटेल

मक्सी। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कूटा) एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन (सीएआईएफ) के सहयोग से मक्सी के स्थानीय श्रीराम गार्डन में वित्तीय साक्षरता और सामुदायिक सशक्तिकरण पर सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग तीन सो महिला पुरुष एवं वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण कूटा एवं सीएआईएफ के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस कार्यशाला का उद्देश्य जिम्मेदारी से ऋण लेना, क्रेडिट अनुशासन का पालन करना, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव करना और पूर्ण आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता पैदा करना व क्षमता निर्माण करना था। कार्यशाला की शुरुआत समुदाय के सदस्यों की ओर से प्रस्तुत की गई स्वागत गीत से की गई। डीएम अभिजीत  ने स्वागत भाषण देते हुए लोगों को इस अभियान के उदेश्यों से अवगत कराया। 
 कार्यशाला में संस्था का कॉर्पोरेट वीडियो प्रस्तुत किया गया और प्रभावी वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि मक्सी पुलिस थाने से एएसआई रणकेंद्र सिंह चौहान, एएसआई नरेन्द्र सिंह बुंदेला,  राहुल जाट (सूचना संकलन) डिस्टिक डेवलपमेंट मैनेजर डीडीएम धीरेन्द्र केकोरी ने अपने संबोधन में ग्रामीण घरों में वित्तीय शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को जिम्मेदारी से वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी की बहुमूलय प्रतिक्रियाओं के साथ फीडबैक सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यशाला की सफलता ने शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को दर्शाते हुए आर्थिक साक्षरता और सशक्तिकरण से लैस समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड बैगलुरू आधारित भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं में एक है। यह मुख्य रूप से महिलाओं को छोटे ऋण प्रदान करता है और देश के वंचित व ग्रामीण समुदायों के विकास पर विशेष ध्यान देता है। 
जबकि क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन एक पंजीकृत सेक्शन 8 कंपनी है। ये एक गैर-सरकारी संस्था है जो बेंगलुरू स्थित कंपनी रजिस्ट्रार के यहां से पंजीकृत है। यह संस्था क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में मुख्य रूप से
 क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिट (ग्रामीण कोटा) के झोनल मैनेजर एबी प्रसाद, डिवीजन प्रबंधक  अभिजीत यारावर एरिया मैनेजर जितेंद्र वर्मा
ब्रांच मैनेजर जितेंद कुमार, आकिब खान एव स्टॉफ उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments