मक्सी पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित

भरत पटेल

मक्सी। पोस्टमैन दिलीप सिंह भैंसानिया  को डाक विभाग मे 32 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्ति हो गए, उनके द्वारा डाक विभाग में शुरुआत बतौर शाखा डाकपाल पैतृक गांव पगरावद कलां शाखा डाकघर से की गई थी। पोस्टमैन के पद पर उनके द्वारा नागदा में 4 वर्ष एवं मक्सी में 13 वर्ष सेवा दी गई। श्री भैंसानिया द्वारा हमेशा खुशमिजाजी के साथ डाक वितरण का कार्य किया गया। मक्सी उप डाकघर के कर्मचारीयो एवं अन्य साथियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर
डाकपाल  बी  एल रानाडे, उप डाकपाल धर्मेन्द्र कुमार सोनी, पत्रकार भरत पटेल, बंशीलाल परिहार , महेश नागर ,  मोहन लाल देवांग ,  बिहारी लाल, गजराज सिंह, राहुल, रेशमा , श्वेता, निशा दिव्यांशी, अर्जुन पटेल उपडी आदी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments