विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की जिला कार्यालय मे बैठक आयोजित

शाजापुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कार्यालय शाजापुर पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक रूप से यात्रा को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री महेश प्रजापति ने की। इस अवसर पर मक्सी प्रखंड मंत्री अनुराग पाटीदार, मीडिया प्रमुख अनिल सिंह खमोरा, कपालिया नगर प्रमुख विजय नागर, भगवान सिंह गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को शौर्य यात्रा के उद्देश्यों, मार्ग, और समय-सारणी की जानकारी दी गई एवं सभी से यात्रा को भव्य एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगी।

Post a Comment

0 Comments