भरत पटेल
मक्सी। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर लल्लन भय्या के नेतृत्व में त्रिनेत्र कावड़ यात्रा का जोरदार स्वागत कर पाटीदार धर्मशाला में स्वल्पाहार कराया गया। यह कावड़ यात्रा पिछले कई सालों से निकल रही है और मक्सी में निरंतर स्वागत राघवेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में किया जाता है। और अच्छी वर्षा सुख समृद्धि की कामना की गई इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल, मनोज पटेल, शिवपाल सिंह सोलंकी, अशोक लश्कन, नानू पांडे, आशीष तोमर, आदी उपस्थित थे।
0 Comments