मक्सी/झोकर: विद्युत शॉर्ट सर्किट से 30 बीघा के गेहूं जलकर खाक

भरत पटेल 
मक्सी/झोकर। बुधवार दोपहर को विद्युत शॉर्ट सर्किट से किसानों की 30 बीघा की गेहूं फसल जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झोकर के किसानों की ग्राम नांदला स्थित जमीन में झोकर के 7 किसानों ने 30 बीघा की गेहूं की फसल बो रखी थी और कुछ ही दिनों में कटने वाली थी। किसान रायसिंह चोधरी,सुल्तान भाई,महेश राठोर,रईस भाई, अर्जुन चोधरी,नोशाद खान ने बताया की गेहूं की फसल के नीचे से ही विद्युत तार निकले हैं और झूल रहे हैं हमने विद्युत मंडल मक्सी को पहले से ही शिकायत कर रखी थी की तार फाल्ट होने से हमारे गेहूं में आग लग सकती है लेकिन विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और हमारी खून पसीने की मेहनत से पेदा की गई फसल जलकर खाक हो गई है। हम किसान शासन प्रशासन से मांग करते हैं की पटवारी से सर्वे करवा कर उचित मुआवजा हमें दिया जाए।

Post a Comment

0 Comments