​धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश नाकाम: मक्सी पुलिस ने पोस्टर फाड़ने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भरत पटेल 
​ 
मक्सी। ​शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 'विराट हिन्दू सम्मेलन' के पोस्टर फाड़ने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
​क्या था पूरा मामला?
​बीते 23 जनवरी 2026 को मक्सी निवासी हरीश पाण्डे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात उपद्रवियों द्वारा श्री राम गार्डन के पास से कन्या स्कूल तक के हिंदू सम्मेलन मैं लगे पोस्टरो को फाड़कर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 299 बीएनएस (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 28/2026 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
​सीसीटीवी और तकनीक से मिली सफलता
​पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने:
​कस्बे के करीब 400-500 लोगों से गहन पूछताछ की।
​घटनास्थल और आसपास के सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।
​तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया।
​आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में होंगे पेश
​सघन तलाशी के बाद  2 फरवरी को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
​शाकिर पिता फकीर मोहम्मद (निवासी कालाभाटा, मक्सी)
​राहुल पिता लीलाधर गोस्वामी (निवासी कालाभाटा, मक्सी)
​पुलिस के अनुसार, इन दोनों को गिरफ्तार कर शाजापुर जिला न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 ​उक्त सराहनीय कार्य में निरी संजय वर्मा, उनि अरविंद सिंह तोमर, उनि विजय खत्री, सउनि नरेन्द्र बुंदेला, प्रआर 187 रामेश्वर जाटव, प्रआर 368 राजेश पटेल, आर 221 शेखर जाट, आर 570 राहुल जाट, आर 749 जगदीश मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिनके उत्साहवर्धन हेतु  पुलिस अधीक्षक  द्वारा उचित पारितोषित प्रदाय किये जाने की घोषणा की गई।


Post a Comment

0 Comments