मक्सी डाकघर में आधार अपडेट का विशेष अभियान शनिवार को

भरत पटेल 
मक्सी। दिनांक 27.06.2026 (शनिवार) को  सुबह  08 बजे से सायं 06 बजे तक मक्सी डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अपडेट आदि आसानी से करवा सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी।
अभियान के दौरान संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शीघ्र एवं सुगम सेवा प्रदान की जा सके। नागरिकों से अनुरोध है कि दिनांक 27.06.2026 के आधार नामांकन एवं अपडेशन के विशेष अभियान हेतु   इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने आधार से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
अतः समस्त नागरिकों से अपील है कि वे दिनांक 27 जून 2026  (शनिवार)  को  सुबह  08 बजे से सायं 06 बजे तक।

Post a Comment

0 Comments