मक्सी। मक्सी में बीती रात नई आबादी क्षेत्र मे चोरों ने चार जगह चोरी का प्रयास किया जिसमें एक जगह घर में महिला अकेली पाकर 6 लाख के गहने छुड़ा कर लूट ले गए। वहीं दूसरी जगह एक मकान में चार्जेबल कटर से ताला काट दिया और जाली काटकर अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन दूसरा ताला लगा होने के कारण कोशिश नाकाम रही मकान मालिक ने बताया कि लगभग सात आठ आदमी थे किसी ने बनियान पेंट पहना था तो किसी ने चड्डी शर्ट पहनी हुए थी वहीं दुकान का कैमरा भी तोड़ दिया है सीसीटीवी में चोर कैद भी हुए हैं। मक्सी टी आई संजय वर्मा ने बताया की तीन जगह चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। रुखसाना बी नई आबादी मक्सी के यहां से महिला को अकेली पाकर 6 लाख के गहने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
0 Comments