मक्सी थाने पर 12 वाहनों की निलामी 24 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ

भरत पटेल 

मक्सी। 11 फरवरी को शासन की मंशानुसार थाना मक्सी में वर्ष 2021 से अवैध रूप से गोवंश का परिवहन करने पर जप्तशुदा वाहनों के विरुद्ध  जिला दण्डाधिकारी जिला शाजापुर एव जिला दण्डाधिकारी  देवास के द्वारा राजसात किये गये वाहन कुल 12 किमती 42,00,000/- (बयालीस लाख रुपयें) जिनमें 06 महिन्द्रा लोडिंग पिकअप 1. वाहन क्र.MP 13 GB 5286, 2. महिन्द्रा पिकअप लोडिंग वाहनक्र. MP 13 GA 9471, 3. महिन्द्रा पिकअप लोडिंग वाहनक्र.MP 09 GG 1034, 4. महिन्द्रा पिकअप लोडिंग वाहन क्र, MP 41 ZC 2357, 5. महिन्द्रा पिकअप लोडिंग वाहन क्र. MP 13 GB 2252, 6. बोलेरो पीकअप लोडिंग वाहन क्र.MP 4 GA 8075 एवं 04 दोपहिया वाहन तथा टाटा एस लोडिंग वाहन क्र.MP 39 G 1915, महिन्द्रा जीतो लोडिंग वाहन क्र. MP 09 LQ 2685, की नीलामी कार्यवाही नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह चोरसिया उप तहसील मक्सी तथा नायब तहसीलदार श्रीमती नेहा शाह उप तहसील चिड़ावद की उपस्थिति में सम्पन्न की गई, जिससें राज्य शासन को कुल 24,10,400 /- (चोबीस लाख दस हजार चार सो रुपये) रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी की कार्यवाही को लेकर  पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत  के द्वारा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को निर्देशित किया गया, कि जप्त शुदा वाहनों को लेकर यथाशीघ्र कार्यवाही की जावे । आज थाना परिसर में विडियोग्राफी के माध्यम से उक्त कार्यवाही की गई। भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध रूप से गौवंश का परिवहन तथा अवेध रूप से शराब का परिवहन करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल व थाना स्टॉफ तथा उप तहसील मक्सी / उप तहसील चिडावद के अधिकारी/ कर्मचारीयों का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments