मक्सी। पीठा रोड बावड़ी मोहल्ला में अवैध रूप से मुर्गा मटन बेचने वालों पर पुलिस और प्रशासन के संयुक्त दल ने छापामार कार्रवाई की, 2 दुकानदार पर स्पॉट फाइन किया, संचालक पर धारा 151 के तहत कार्यवाही
मक्सी में पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा पीठ रोड बावड़ी मोहल्ला स्थित दो दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की गई यहां पर मटन चिकन बिकता हुआ पाया गया और मुर्गा मुर्गियों का भंडार संग्रहण भी मिला मुख्य नगर परिषद अधिकारी अशफाक खान ने बताया कि पीठ रोड क्षेत्र के रहवासियों की सूचना पर 8 फरवरी की शाम 4:00 बजे टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई यहां के बावड़ी मोहल्ला स्थित फेज चिकन सेंटर संचालक नजर खा की दुकान, निजाम की दुकान पर नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल और मुख्य नगर परिषद अधिकारी अशफाक खान के द्वारा कार्रवाई की गई
जिसमें मटन चिकन बिकता हुआ पाया गया और मुर्गा मुर्गी का अवैध संग्रहण भी मिला जिसकी गंदगी से मोहल्ले वाले अत्यधिक परेशान थे इस दौरान टीम के द्वारा मौके पर फैज चिकन सेंटर की दुकान को सील किया जाकर ₹5000 का सपोर्ट फाइन किया गया , और निजाम की दुकान पर ₹1000 का इस्पात फाइन किया गया । नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि पूर्व में भी इन दुकानदारो की शिकायत आई थी और हमारे द्वारा इन्हें समझाईंस देकर धारा 107- 16 के तहत कार्रवाई की गई थी अब इनके विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की टीम के द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया की कोई भी व्यक्ति अपनी पूर्व की शहर की दुकानों बावड़ी मोहल्ला ओर ब्लडी मोहल्ला में मटन चिकन की दुकान संचालित नहीं करेगा और मटन चिकन के वाहनों को सड़क के किनारे दिन में खड़ा नहीं करेगा अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी ओर वाहनों को जब्त किया ज सकता है।
0 Comments