मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार मक्सी में महाशिवरात्रि पर हर घर में होगा नल से प्रयागराज के गंगाजल का स्नान

भरत पटेल 

मक्सी। समाज में जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्त्रोंतो के महत्व को जागरूक करने हेतु नगर निकाय स्तर पर एक विशेष पहल हमारे प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्रीजी डॉ मोहन यादव एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माननीय  कैलाश विजयवर्गीय  की मनसा अनुसार पर्यावरणीय संतुलन जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्त्रोतों की महानता को बनाए रखने के  उद्देश्य से दिए गए निर्देश अनुसार अध्यक्ष नगर परिषद मक्सी द्वारा निकाय के जनप्रतिनिधियों एवं पार्षद गण 
 मोडसिंह लोधी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती कांतिबाई - अशोक पेंटर, श्रीमती रुक्मिणी बाई - माखन सिंह पाटीदार, भगवान सिंह मंडलोई,  श्रीमती हेमलता - दिलीप लोधी, नगर परिषद कर्मचारी संजय शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि को महाकुंभ 2025 त्रिवेणी संगम से जल लाने हेतु भेजा गया भेजे गए जनप्रतिनिधियों तथा नगर परिषद मक्सी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दिनांक 25 0 2 25 को त्रिवेणी संगम से  लाया गया जल श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर अर्पित किया गया एवं महाशिवरात्रि पर्व पर अंतिम साही स्नान के अवसर पर नगर धर्म प्रेमी जनता को घर-घर संगम का जल उपलब्ध कराने हेतु लाया गया जल नगर परिषद के फिल्टर प्लांट में प्रवाहित किया एवं नगर के अन्य जल सोत्रों में प्रवाहित किया गया जो लोग बीमार है बुजुर्ग है यह किसी परिस्थिति बस महाकुंभ प्रयागराज नहीं जा सके उन सबके लिए एक प्रकार से महाकुंभ प्रयागराज तीर्थ स्नान का लाभ पहुंचाना है इस हेतु दिनांक 26 फरवरी 2025 को सभी नगर वासी अपने-अपने नलो से प्राप्त पानी से स्नान कर इस पहल का लाभ प्राप्त करें  इस पहल से हमारी प्रकृति जल संपदा के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी तथा प्रदेश में होने वाले सिंहस्थ उज्जैन 20 28 से तादात्म्य स्थापित किया जा सकेगा
जानकारी भारतीय जनता पार्टी मक्सी मंडल मीडिया प्रभारी मनोज जोशी ने दी।

Post a Comment

0 Comments