मक्सी मेे शिव मंदिर मठ के मुख्य पुजारी महंत कैलाश गिरी का निधनडोल निकाल कर दी समाधि

भरत पटेल

मक्सी। शिव मंदिर मठ के मुख्य पुजारी श्री केलाश गिरी का लंबी बीमारी के पश्चात मंगलवार को निधन हो गया वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान शिव मंदिर मठ लोधी मोहल्ला से डोल को सजाकर निकाली गई  कुंडी चौक से नया बाजार जैन मंदिर मार्ग से एवी रोड होते हुए पशु बाजार पहुंची जहां पर उन्हें समाधि दी गई उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित थे पुत्र नितेश गिरी अभी वर्तमान में शिव मंदिर मठ पर पूजारी हैं। निधन पर शिव मंदिर मठ प्रभात फेरी भक्त मंडल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post a Comment

0 Comments