मक्सी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर पेनी नजर तीसरी आंख से निगरानी, लगाए सांकेतिक बोर्ड

भरत पटेल

मक्सी। पुलिस के द्वारा अपनी सीमा के अंतर्गत आने वाले 5 किलोमीटर के नेशनल हाईवे की सुरक्षा को लेकर नए इंतजाम किए गए हैं जिसके अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 पर सीमा प्रारंभ और सीमा समाप्त वाले दोनों बिंदु पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ताकि कोई गाड़ी में अगर चोरी की वारदात होती है या ट्रक कटिंग की वारदात होती है तो सीधी निगाहें पुलिस थाने से ही रखी जा सके। वही  हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ियों को भी 24 घंटे अपनी सीमा पर पेट्रोलिंग के लिए खड़ा किया हुआ है।
एवं शहर में भी चोरी य अन्य किसी प्रकार के अपराध न हो इसको लेकर भी 18 चिन्हित स्थान पर 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनके माध्यम से हर बिंदु पर पुलिस थाने से नगर की चहल-पहल को देखा जा रहा हे। मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल ने बताया की पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल अनुभागीय अधिकारी पुलिस गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व और निर्देशन में हाईवे पर ट्रक कटिंग की वारदात को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे हमने लगाए हैं और दो वाहनों से 24 घंटे पेट्रोलिंग जारी है । उन्होंने बताया कि नए परिसीमन के अनुरूप अब मक्सी पुलिस थाने की सीमा बाईपास पर केवल 5 किलोमीटर की सीमा ही बची है । बाकी मक्सी से लालघाटी शाजापुर तक ओर कनासिया नाक से तराना जोड़ तक का एरिया अब तराना पुलिस के पास है।  मक्सी जलालपुर चौकी से लेकर टोंक खुर्द तक टोंक पुलिस की सीमा है ।  उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि नगर में आपराधिक गतिविधियों पर नज़रें बनाए रखने के लिए हमने 52 सीसीटीवी कैमरे 18 चिन्हित स्थानों पर प्रशासन के सहयोग से लगाए हैं और हम उन पर निगाहें बनाए हुए हैं ।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भी पुलिस के द्वारा नगर के भ्रमण में मुस्तादी के साथ पुलिस लगी हुई है । शांति और सौहार्द के साथ महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न हो इसको लेकर अलग-अलग ड्यूटी पुलिस स्टाफ की लगाइ है ।
 साथ ही टीआई भीम सिंह पटेल ने एक और नवाचार किया है कि नेशनल हाईवे से मक्सी होते हुए उज्जैन जाने वाले सभी रास्तों पर उज्जैन जाने की दिशा के सांकेतिक बोर्ड भी लगाए हैं पूर्व में यह देखने में आ रहा था कि उज्जैन जाने के रास्ते पर महाराष्ट्र गुजरात चंडीगढ़ सहित कई स्थानों के लोग गूगल मैप के माध्यम से भटक रहे थे नगर वासियों की मांग पर यह सांकेतिक बोर्ड टी आई भीम सिंह पटेल ने रेडियम की पट्टीका से लिखवा कर लगाए हैं।
नगर वासियों ने इस बेहतर काम को लेकर टीआई पटेल को साधुवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की और एसपी यशपाल सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया 
टीआई पटेल ने बताया कि पूरे नगर में पुलिस 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर पेट्रोलिंग कर रही है मैं स्वयं एक-एक पॉइंट को चेक करता हूं और मैं यहां संदेश देना चाहता हूं कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को कतई बक्सा नहीं जाएगा और कानून के प्रति विश्वास रखने वाले आम व्यक्ति के साथ मक्सी की पुलिस 24 घंटे खड़ी है आप कभी भी किसी भी मामले में हमें सीधे सूचना करें पुलिस तुरंत सहायता करने के लिए मौके पर पहुंचेगी
टी आई पटेल ने कहा कि हमने मक्सी नगर में कई व्यापारी बंधु जिनके प्रतिष्ठान सड़क पर है उनसे भी आग्रह किया कि आप सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो उन्होंने भी पुलिस का सहयोग करते हुए अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जिससे कि पुलिस सीधे निगाहें बनाए हुए।

Post a Comment

0 Comments