भरत पटेल
मक्सी। मंगलवार को स्थानीय आशीर्वाद गार्डन में डॉ भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय शाजापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी की टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान कर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय शाजापुर एवं मक्सी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एम कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर गोपाल मकवाना, डीआर गजराज सिंह, डॉ रवि कांटिया, रविंद्र कुशवाहा, डॉ रोहित कुशवाह, संतोष भावसार, केएस खान, संजय मान, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, *प्रेस क्लब अध्यक्ष भरत पटेल, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा* जुगल किशोर भावसार, नरेंद्र जैन, नरसिंह लोधी, सतीश पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, राजेश पाटीदार, नारायण सिंह परमार, रामचंद्र सौराष्ट्रीय, मधुसूदन भावसार आदी ने सर्वप्रथम आशीर्वाद गार्डन पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था जो दोपहर 1 बजे तक 40 यूनिट पूरा हो चुका था।
0 Comments