भरत पटेल
पहले दिन मैं गेहूं की 54 ट्रालियां आई जिसमें लगभग 4860 बोरी माल आया
मक्सी। सोमवार को सेंट्रल वेयर हाउस में मक्सी सोसायटी एवं मार्केटिंग सोसायटी व झोकर सोसायटी द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने श्री गणेश किया। श्री पांडे ने तोल कांटा का पुजन कर गेहूं की पहली व दूसरी ट्राली लाने वाले किसान राकेश गुर्जर एव सुनील मंडलोई का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की गई है हमने शुभ मुहूर्त में शुभारंभ किया हे। सरकार किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। गेहूं का 2425 रुपए समर्थन मूल्य एवं 175 रुपए का सरकार बोनस देगी ओर 2600 रुपए में किसानों से गेहूं खरीद रही है। मक्सी के किसानों को नर्मदा लिंक परियोजना का फायदा मिला है और इस बार अधिक पानी मिलाने से मक्सी में गेहूं की बंपर आवक हुई है मैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं हमारे माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। मक्सी में भी किसानों के लिए खरीदी केंद्र के अंदर बैठने के लिए टेंट एवं पीने के लिए पानी की सुविधाएं की गई है। पहले दिन में गेहूं की 54 ट्रालियां आई हे, जिसमे 4860 बोरी के लगभग माल आया हे। इस अवसर पर मक्सी सोसायटी प्रबंधक आयुषी पाटीदार, झोंकर सोसायटी प्रबंधक रश्मि हिरवे, मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग मक्सी शाखा प्रबंधन अर्जुन पाटीदार, मनोज कुमार गामी, हरपाल सिंह जादौन, योगेंद्र सिंह देवड़ा, रवि जोजो, सेंट्रल वेयर हाउस प्रबंधक के. वशिष्ठ, कनिष्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग मक्सी शाखा प्रबंधक मक्सी मार्केटिंग ऑपरेटर धर्मेंद्र जाट, ठेकेदार विक्रम परमार, मुकेश परमार, राकेश चौधरी, डॉ. केसर सिंह चौधरी, चैनसिंह आरोल, कैलाश मंडलोई आदी उपस्थित थे।
0 Comments