मक्सी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी का जन्म उत्सव

भरत पटेल 

मक्सी। संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरो हनुमंत बलवीरा के साथ ही प्रसिद शिव मन्दिर स्थित दक्षीण मुखी बाबा महावीर हनुमान जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से  मनाया गया। प्रातः काल में पुजारी नितेश गिरि  द्वारा वेदिक मंत्रोचार के साथ हनुमानजी का चोला श्रगार क़र महाआरती सम्पन्न कराई गई।  वही प्राचीन झनेश्वर महादेव मंदिर स्थित वीर हनुमान जी का श्रंगार कर आरती की गई। बाबा का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया, बजरंग मोहल्ला स्थित खेड़ापति सरकार, एबी रोड स्थित नगरपति हनुमान मंदिर  पंडित रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वर्कशॉप स्थित हनुमान मंदिर में  आचार्य लखन जोशी के नेतृत्व में सहस्त्रधारा अभिषेक एवं रामायण पाठ व महा आरती का आयोजन किया गया महा आरती में मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन हुआ।  रेलवेक्रसिंग, फूटतालब पंचमुखी  मक्सी पुलिस थाना  कनासिया गांव आदी स्थानो में महा आरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments